आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जहां 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच से होगी। इस लीग में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपना पहला मैच 23 मार्च को चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, जबकि वह लीग का आखिरी मैच 18 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
गायकवाड़ के हाथों में CSK की कमान
चेन्नई इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने पांच बार खिताब जीता है। टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन भी टीम के लिए खेलेंगे और विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, जबकि कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी।
- टीम के पूरे कार्यक्रम पर एक नजर
तारीख | दिन | समय | टीमें | जगह |
23 मार्च, 2025 | रविवार | 3:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | चेन्नई |
28 मार्च, 2025 | शुक्रवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई |
30 मार्च, 2025 | रविवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | गुवाहाटी |
5 अप्रैल, 2025 | शनिवार | 3:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई |
8 अप्रैल, 2025 | मंगलवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | मुल्लांपुर |
11 अप्रैल, 2025 | शुक्रवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई |
14 अप्रैल, 2025 | सोमवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ |
20 अप्रैल, 2025 | रविवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | मुंबई |
25 अप्रैल, 2025 | गुरुवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम हैदराबाद | चेन्नई |
30 अप्रैल, 2025 | शुक्रवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | चेन्नई |
3 मई, 2025 | शनिवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर |
7 मई, 2025 | बुधवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता |
12 मई, 2025 | सोमवार | 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई |
18 मई, 2025 | रविवार | 3:30 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद |
आईपीएल 2025 के लिए सीएसके टीम
रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ।