अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति को सलाम

Mixcollage 08 mar 2025 07 44 am

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष दिन है। नारी शक्ति के बिना इस संसार की कल्पना भी अधूरी है। यह दिन हमें महिलाओं के संघर्ष, बलिदान और उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इस खास अवसर पर अपने आसपास की महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भेजें।

बिजनेसमैन बाबा कल्याणी और बहन सुगंधा के बीच मां की समाधि को लेकर कानूनी विवाद, मामला कोर्ट में पहुंचा

महिला दिवस पर शुभकामना संदेश

1.
करके कुर्बान अपनी खुशियों को,
दूसरों की खुशी में अपनी खुशी को देखा है,
शुक्रगुजार हैं हम तेरा, ऐ नारी,
जो तूने हर रूप में शक्ति का परिचय दिया है।
हैप्पी वुमंस डे!

2.
उसका दामन है बड़ा, दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो नारी,
बनकर आदर्श, किया उसने जग में उजियारा।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

3.
नारी सीता, नारी काली,
नारी ही प्रेम करने वाली,
नारी कोमल, नारी कठोर,
नारी के बिना नर भी अधूरा।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4.
औरत संसार की किस्मत है,
फिर भी किस्मत की मारी है,
वो हर दर्द सहकर भी मुस्कुराती है,
फिर भी उसे कुर्बानी की मूरत कहा जाता है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

5.
जब आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं,
तब सिर्फ एक व्यक्ति शिक्षित होता है,
लेकिन जब आप एक नारी को शिक्षित करते हैं,
तब एक पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

6.
नारी कभी खिलौना नहीं होती,
बल्कि पूजनीय शक्ति होती है,
वो ही है जो मौत की गोद में जाकर,
एक नई जिंदगी को जन्म देती है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

इस महिला दिवस, सभी नारी शक्ति को नमन करें और उनके योगदान को सराहें!