अमेरिका में हुए एक गंभीर सड़क हादसे में भारतीय छात्रा नीलम शिंदे कोमा में चली गई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। भार सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अमेरिकी प्रशासन से संपर्क कर रही है। कब और कहां हुआ हादसा?
- नीलम शिंदे 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में सड़क हादसे का शिकार हुई थीं।
- हादसे में उन्हें सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं।
- परिवार को इस घटना की जानकारी 18 फरवरी को मिली, जिसके बाद से वे वीजा पाने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत सरकार की प्रतिक्रिया
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने अमेरिकी प्रशासन से संपर्क किया है ताकि नीलम के माता-पिता को जल्द से जल्द वीजा मिल सके और वे अपनी बेटी के पास जा सकें।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक:
- अमेरिकी अधिकारी परिवार को जल्द वीजा दिलाने के लिए औपचारिकताओं पर काम कर रहे हैं।
- नीलम के माता-पिता महाराष्ट्र के सतारा जिले में रहते हैं और लगातार वीजा के लिए प्रयास कर रहे हैं।
धर्म बदलने का सवाल ही नहीं उठता: शादी के 9 महीने बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कही दिल की बात
छात्रा की हालत गंभीर, परिवार को वीजा की जरूरत
नीलम के पिता तानाजी शिंदे ने बताया:
“हमें 18 फरवरी को हादसे की जानकारी मिली थी। तब से हम अमेरिका जाने के लिए वीजा की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक वीजा नहीं मिल पाया है।”
सुप्रिया सुले ने भी उठाया मुद्दा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया और लिखा:
“नीलम शिंदे का अमेरिका में एक्सीडेंट हुआ है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके पिता तानाजी शिंदे को मेडिकल इमरजेंसी के कारण तत्काल वीजा की जरूरत है। उन्होंने अर्जेंट वीजा के लिए आवेदन दिया है और उन्हें तत्काल सहयोग की आवश्यकता है।”