Indian Passport Holders: खुशखबरी! भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 5 देशों में जा सकेंगे, जानिए कितने दिन तक रह सकते हैं

Visa Rules Changed 696x391.jpg

वीजा फ्री एंट्री: दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं। बिना वीजा के घूमने वाले देशों की लिस्ट दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई देशों ने यह समझ लिया है कि अगर पर्यटन को बढ़ावा देना है, तो पर्यटकों की यात्रा को जितना हो सके उतना सरल बनाना चाहिए, क्योंकि कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है और पर्यटन क्षेत्र भी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं, जहां भारतीय पर्यटक 90 से 180 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं और वहां की जगहों पर आराम से घूम सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकते हैं।

भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के यहां आ सकते हैं

भारतीय पर्यटक बिना वीजा के मकाऊ, थाईलैंड, मालदीव, मॉरीशस और कुक आइलैंड्स की यात्रा कर सकते हैं और यहां बिना वीजा के 30 दिन से 180 दिन तक रह सकते हैं।

इतने दिनों तक आनंद ले सकते हैं

आप बिना टूरिस्ट वीजा के मालदीव भी जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक घूम सकते हैं। इसी तरह, भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 31 दिनों के लिए कुक आइलैंड भी जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 30 दिनों के लिए मकाऊ जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाईलैंड भी जा सकते हैं। भारतीय पर्यटक बिना वीजा के अधिकतम 90 दिनों के लिए मॉरीशस की यात्रा कर सकते हैं।

नेपाल और भूटान

इन देशों के अलावा, एक लंबी सूची है जहाँ भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के कई महीनों तक रह सकते हैं। नए साल से दक्षिण अफ्रीका भी उन देशों में शामिल हो जाएगा जहाँ भारतीय पर्यटक बिना वीज़ा के जा सकते हैं। हम जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल और भूटान पहले से ही उन देशों की सूची में हैं जहाँ भारतीय पर्यटकों को यात्रा करने के लिए वीज़ा की आवश्यकता नहीं है।