भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान ने 31 वां वार्षिक उत्सव मनाया

Handloom 941

जोधपुर, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर का शुक्रवार को 31 वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. शिवज्ञानम के. जे. ने संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें शैक्षणिक और सह-पाठ्यचार्य गतिविधियों में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समारोह में छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ सामुहिक गीत, नृत्य (गुजराती, हरियाणवी और पंजाबी) हिंदी और अंग्रेजी नाट्य मंचन और माइम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कर्ष खेल प्रदर्शन और शैक्षणिक गतिविधियां करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।