फोर्ब्स रिच लिस्ट में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 2024 की सूची में इस बार 200 भारतीयों को शामिल किया गया है। पिछले साल इसमें 169 भारतीयों के नाम थे. इन भारतीयों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल की 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी ज्यादा है. फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी का नाम सबसे ऊपर है, जिनकी संपत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई है। जिसके साथ ही वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए। मुकेश अंबानी ने दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है और वह भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

फोर्ब्स की सबसे अमीर सूची 2024

इस लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। उनकी संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 17वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनका नाम चौथे नंबर पर है। एक साल पहले वह छठे स्थान पर थे. उनकी नेटवर्थ 33.5 बिलियन डॉलर है. इस सूची में 25 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं। इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकानन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं। इसके साथ ही बैजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम भी सूची से बाहर कर दिया गया है.

 

आपको बता दें कि मंगलवार को जारी फोर्ब्स लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार पहले नंबर पर आया है। बर्नार्ड अरनॉल्ट 233 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका के रहने वाले TESLA और SpaceX कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 195 अरब डॉलर बताई जाती है। सूची में अमेरिका के रहने वाले अमेजन के संस्थापक जेफ बोजेस 194 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. चौथे स्थान पर अमेरिकी बिजनेसमैन मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हैं। पांचवें नंबर पर ओरेकल चलाने वाले लैरी एलिसन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 141 अरब डॉलर बताई गई है।