इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों की बारात, जनबंधन नहीं ठगबंधन: रविन्द्र शुक्ल

झांसी, 02 अप्रैल (हि. स.)। इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे जितने भी हमले कर ले प्रधानमंत्री रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है। यह घोटालेबाजों की बारात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो, यह भी चाहते हैं कि कोई कार्यवाही भी ना हो यह गठबंधन जनबंधन नहीं ठग बंधन है। यह बात मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल व भाजपा जिलाध्यक्ष झांसी महानगर हेमंत परिहार ने संयुक्त रुप से पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू इलू कर रही है लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है ,पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया, बिहार में राजद ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए ,कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर सांसद और विधायक जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा। उनके काम है जितना हो सके लूटो हर दिन नया झूठ बोल मोदी को गाली दो, देश को बदनाम करो हिंदू धर्म को गाली दो, कार्यवाही हो तो कोर्ट पहुंचे कोर्ट भी फटकार लगाई तो विक्टिम कार्ड खेलो देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ जनता को गुमराह करो सारे कर इकट्ठे हो जाओ जोर-जोर से बोलो छाती पीठ पीठ कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ।

इस टोली को देखिए तो पता चलेगा कि भ्रष्टाचारी है जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर है। उन्होंने कहा उनके चेहरे देखिए हर एक चेहरे पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है जेल में बंद नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रही है। कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स की रिकवरी। आजादी से लेकर आज तक जिस पर घोटाले ही घोटाले का आरोप है इसका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड रुपए के घोटाले से जेल से वेल पर चल रहा है। कांग्रेस बताएं कि इनकम टैक्स ने जो नोटिस दिया है वह सही है या गलत आपने टैक्स चोरी की है या नहीं कांग्रेस बताएं।

पत्रकार वार्ता के दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, विनोद नायक, जिला मीडिया प्रभारी प्रयांशु डे, सहजेंद्र सिंह बघेल, सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा तिलक यादव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ,शेलेंद्र प्रताप सिंह,निशांत शुक्ला,रोहित परिहार,प्रवीण शिवहरे,भूपेंद्र आर्य,सलिल तिवारी,कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।