बीजिंग में बड़ा हादसा: सिटिक टॉवर से टकराया कार के आकार का विमान, धमाके से दहली राजधानी; प्रशासन ने सील किया इलाका

बीजिंग में बड़ा हादसा: सिटिक टॉवर से टकराया कार के आकार का विमान, धमाके से दहली राजधानी; प्रशासन ने सील किया इलाका

चीन की राजधानी बीजिंग से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। शुक्रवार शाम को बीजिंग की सबसे ऊंची 108 मंजिला इमारत 'सिटिक टॉवर' (CITIC Tower) एक बड़े हादसे का गवाह बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के आकार का एक छोटा विमान अनियंत्रित होकर सीधे इमारत की ऊपरी मंजिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज किसी बड़े बम विस्फोट जैसी सुनाई दी, जिसने आस-पास के लोगों को सकते में डाल दिया।

क्या दिखा चश्मदीदों को? मौके पर मौजूद एक कूरियर बॉय ने घटना का आंखों देखा हाल बयां करते हुए बताया कि शाम करीब 6 बजे एक जोरदार धमाके के साथ सब कुछ हिल गया। जब उसने ऊपर देखा, तो कार के आकार का विमान इमारत से टकरा चुका था। इस भीषण टक्कर के कारण इमारत की ऊपरी मंजिलों के दो विशाल शीशे चकनाचूर हो गए और मलबा नीचे गिरने लगा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया और घटनास्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर 'ब्लैकआउट' की चर्चा सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि चीन के इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को तेजी से हटाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के प्रमुख ऐप 'श्याओहोंगशू' (Xiaohongshu) पर सिटिक टॉवर सर्च करने पर इस हादसे का कोई भी हालिया अपडेट दिखाई नहीं दे रहा है। वहां केवल पुराने पोस्ट ही मौजूद हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है? फिलहाल, चीनी प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे पूरे इलाके में रहस्य और डर का माहौल बना हुआ है।

 

Latest Posts