केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आज श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी सहित अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आज श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी सहित अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रयागराज निरंतर विकास, सांस्कृतिक गौरव और आधुनिक शहरी सुविधाओं की दिशा में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के काली घाट स्थित प्रेरणा पार्क का लोकार्पण प्रदेश सरकार की राष्ट्रवादी सोच, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

यमुना बैंक स्थित बोट क्लब, प्रयागराज में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री योगी की अध्यक्षता में नगर निगम प्रयागराज द्वारा विकसित प्रेरणा पार्क का लोकार्पण एवं जनता को समर्पण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी तथा विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय अशोक सिंघल की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया।

Tags:

Latest Posts