केशव मौर्य का बरेली भ्रमण कार्यक्रम कल, स्थलीय निरीक्षण, प्रेसवार्ता, संगठन एवं प्रशासनिक बैठक सहित बूथ सम्मेलन में होगें शामिल
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल दिनांक 22 जुलाई, 2026 (बुधवार) को बरेली में प्रवास करेंगे, जनपद भ्रमण पर विभिन्न प्रस्तावित किये गये है जिसमें प्रशासनिक बैठक, मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेेसवार्ता, गठनात्मक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। समीक्षा बैठक के उपरांत केशव प्रसाद मौर्य मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:40 बजे उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस, बरेली में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत 12:50 बजे श्री मौर्य कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में जनपद के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
तत्पश्चात अपराह्न 3:00 बजे केशव जी निर्मल रिजॉर्ट, ए- मिनी बाइपास, थाना- इज्जतनगर, बरेली में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन (124 शहर विधानसभा, बरेली) में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे तथा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।