केशव मौर्य कल प्रयागराज में  विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों से संवाद एवं संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल

केशव मौर्य कल प्रयागराज में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों से संवाद एवं संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल

केशव प्रसाद मौर्य विभिन्न विकास कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित करेंगे, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद करेंगे।

उप मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:00 बजे वह भोला रिसॉर्ट, सोरांव, प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां सोरांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर 2:45 बजे  उप मुख्यमंत्री जी ग्राम पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर, विधानसभा सोरांव, थाना थरवई, प्रयागराज में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियों का वितरण तथा जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर आमजन से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं एवं सुझावों से भी अवगत होंगे।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे उप मुख्यमंत्री सहसों, फूलपुर, प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां नवसृजित विकास खण्ड सहसों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में वे मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियों का वितरण करेंगे तथा स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों, उपलब्धियों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

दौरे के क्रम में  उप मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे स्वर्गीय राजेन्द्र त्रिपाठी जी (पूर्व मंत्री) के पुत्र श्री आशुतोष त्रिपाठी के आवास, 53ए, बाघम्बरी रोड, शिवा गैस एजेंसी, अल्लापुर, प्रयागराज जाएंगे।

इसके पश्चात शाम 5:50 बजे  उप मुख्यमंत्री  अमर उजाला के वरिष्ठ उप संपादक श्री राहुल शर्मा जी के आवास, 165/14सी, आजाद नगर, साउथ मलाका, प्रयागराज जाएंगे।

इसके उपरांत शाम 6:10 बजे  उप मुख्यमंत्री,  सुधीर सोनकर के छोटे भाई स्वर्गीय यशवंत सोनकर (सोनकर समाज के पूर्व अध्यक्ष) के आवास, 197, नयापुरा, स्टैनली रोड, प्रयागराज पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

अंत में शाम 6:30 बजे  उप मुख्यमंत्री जी सर्किट हाउस, प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य का यह प्रयागराज दौरा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags:

Latest Posts