घर में नहीं टिकता पैसा? अपनाएं फेंगशुई के ये 5 अचूक उपाय, बरसेगी कृपा
अगर लाख कोशिशों के बाद भी घर में बरकत नहीं होती और लगातार आर्थिक तंगी घेरे रहती है, तो इसकी एक बड़ी वजह घर का वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में फेंगशुई के कुछ बेहद आसान और असरदार नुस्खे आपके जीवन की गाड़ी को दोबारा पटरी पर ला सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से घर का माहौल खुशनुमा बनता है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
पानी का फव्वारा और फिश एक्वेरियम से दूर होगी तंगी
फेंगशुई के जानकारों के अनुसार घर की उत्तर दिशा में बहता हुआ साफ पानी का फव्वारा रखना बेहद शुभ माना जाता है। यह पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है और मन को शांत रखता है। इसके अलावा घर में फिश एक्वेरियम रखना भी धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है, बशर्ते उसका पानी हमेशा साफ रखा जाए और मछलियों की सही देखभाल हो।
चीनी सिक्के औरफलाफिंग बुद्धा से आएगी संपन्नता
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए फेंगशुई में चीनी सिक्कों को बहुत कारगर माना गया है। इन्हें लाल धागे में बांधकर तिजोरी या मुख्य दरवाजे के पास रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है। वहीं लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार के सामने ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां आते-जाते ही नजर पड़े, इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।
विंड चाइम की मधुर आवाज से भगाएं नकारात्मक ऊर्जा
घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने और सकारात्मक माहौल बनाने के लिए विंड चाइम का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन तरीका है। इसे खिड़की, बालकनी या मुख्य दरवाजे के पास लगाया जा सकता है। हवा के झोंके से जब इसकी मधुर आवाज गूंजती है, तो घर में सुकून और सकारात्मकता का अहसास होता है जो मानसिक शांति के साथ प्रगति के द्वार खोलता है।