25 साल बाद फिर 'तुलसी' का वही खूनी तेवर! 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मैरिटल रेप सीन देख दहल उठे फैंस

25 साल बाद फिर 'तुलसी' का वही खूनी तेवर! 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मैरिटल रेप सीन देख दहल उठे फैंस

भारतीय टेलीविजन के इतिहास में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का वह सीन आज भी दर्शकों को याद है, जब तुलसी ने अपनी बहू नंदिनी को बचाने के लिए अपने ही बेटे अंश को मौत के घाट उतार दिया था। अब 25 साल बाद, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड ने इतिहास को फिर से जीवंत कर दिया है। शो में एक बार फिर 'मैरिटल रेप' (वैवाहिक दुष्कर्म) का वह भयावह सीन रीक्रिएट किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पार्थ का काला सच? कहानी में नया मोड़ तब आया जब पार्थ (सोहिल सिंह झूटी) का असली चेहरा सामने आया। अपनी पुश्तैनी संपत्ति को हड़पने के लिए पार्थ ने अपनी पत्नी वैष्णवी (स्वाति शर्मा) को खंडाला के एक फार्महाउस पर ले जाकर डराना-धमकाना शुरू कर दिया। जब वैष्णवी ने संपत्ति के अवैध एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से मना किया, तो पार्थ ने नशीली दवा देकर उसके साथ दरिंदगी करने की कोशिश की। यह दृश्य न केवल तनावपूर्ण था, बल्कि यह 25 साल पहले दिखाए गए 'अंश और नंदिनी' वाले उस आइकॉनिक सीन की याद दिलाता है।

तुलसी की चेतावनी: 'बहू खिलौना नहीं है' इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य के बीच तुलसी की एंट्री ने माहौल को और भी गंभीर बना दिया। अपनी बहू को दरिंदगी से बचाते हुए तुलसी ने साफ कर दिया कि उसके संस्कार और न्याय की परिभाषा आज भी नहीं बदली है। उसने पार्थ को चेतावनी देते हुए कहा, "बीवी है खिलौना नहीं है, शादी इसलिए नहीं की है ताकि हैवानियत कर सको। मैंने अपने बेटे को बहू के लिए मार दिया था और तुझे मारने में मुझे जरा भी संकोच नहीं होगा।" स्मृति ईरानी का यह दमदार अभिनय और तुलसी का वही पुराना बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस की जमकर तारीफें बटोर रहा है। फैंस इसे न केवल ड्रामा, बल्कि एक सशक्त संदेश के रूप में भी देख रहे हैं। अब दर्शकों को इंतजार है कि क्या तुलसी सच में अपने पोते के खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाएगी या इस बार अंत कुछ और होगा?

 

 

Latest Posts