post-slider

PM Surya Ghar Yojana 2026: बिजली बिल होगा आधे से भी कम! जानें कैसे पाएं ₹1.08 लाख तक की भारी सब्सिडी, 2027 तक है मौका

भीषण गर्मी के इस मौसम में घरों में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, जिसका सीधा और बड़ा असर महीने के आखिरी में आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल पर दिखाई देता है। ऐसे में हर कोई एक ऐसा परमानेंट विकल्प तलाश रहा है, जिससे जेब पर पड़ने वाला यह बोझ कम हो सके। यही वजह है कि केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) इन दिनों देश भर में भारी चर्चा में है।

इस योजना के तहत सरकार आम नागरिकों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल (Rooftop Solar) लगाने के लिए बंपर आर्थिक सहायता यानी सब्सिडी प्रदान कर रही है। अगर आप भी अब तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं, तो आपके पास एक शानदार मौका है। सरकार ने इस योजना के तहत 31 मार्च 2027 तक सब्सिडी देने की समय सीमा तय की है।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और इसका मुख्य उद्देश्य?

केंद्र सरकार ने फरवरी 2024 में इस क्रांतिकारी योजना की शुरुआत की थी। इसका मुख्य विजन देश के करोड़ों परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना, उनका बिजली का खर्च शून्य या बेहद कम करना और भारत में रिन्यूएबल एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) को बढ़ावा देकर पर्यावरण का संरक्षण करना है। योजना के अंतर्गत लोग अपने घर की छत की क्षमता के अनुसार सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं, जिससे दिन के समय बनने वाली बिजली से घर के उपकरण आसानी से चल सकें और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचा जा सके।

उत्तर प्रदेश में सोलर का जबरदस्त क्रेज, नवाबों का शहर लखनऊ सबसे आगे

उत्तर प्रदेश में इस मुफ्त बिजली योजना को लेकर आम जनता के बीच अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। आंकड़ों की मानें तो इस मामले में यूपी की राजधानी लखनऊ पूरे राज्य में पहले पायदान पर बनी हुई है। लखनऊ के हजारों निवासियों ने अपनी छतों को सोलर रूफटॉप में तब्दील कर लिया है। लखनऊ के अलावा वाराणसी, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में भी लोग इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन कर रहे हैं।

सब्सिडी का पूरा गणित: सिर्फ ₹30,000 के खर्च में लगेगा 2kW का सोलर प्लांट

सोलर पैनल लगवाना अब पहले के मुकाबले बेहद किफायती हो चुका है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का ढांचा कुछ इस प्रकार है:

  • 2 किलोवाट (2kW) का पूरा खर्च और बचत: यदि आप अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाते हैं, तो बाजार में इसका अनुमानित कुल खर्च करीब 1.20 लाख रुपये आता है।

  • डबल सब्सिडी का फायदा: इस खर्च में से केंद्र सरकार आपको 60,000 रुपये की सब्सिडी देती है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी तरफ से अलग से 30,000 रुपये की स्टेट सब्सिडी देती है।

  • जेब से देने होंगे मात्र इतने: यानी कुल मिलाकर आपको 90,000 रुपये की बंपर सब्सिडी मिल जाती है और उपभोक्ता को अपनी जेब से केवल 30,000 रुपये ही निवेश करने होते हैं।

  • 3kW या उससे अधिक पर लाभ: यदि आपका बिजली का लोड ज्यादा है और आप 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो आपको सरकार की तरफ से अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की कुल सब्सिडी मिल सकती है।

31 मार्च 2027 तक ही मिलेगी सब्सिडी, जानिए क्यों है यह बेस्ट इन्वेस्टमेन्ट

सरकार की तरफ से इस योजना के वित्तीय बजट और सब्सिडी की व्यवस्था को फिलहाल 31 मार्च 2027 तक के लिए ही मंजूरी दी गई है। देश भर से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद है कि इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इस डेडलाइन से पहले आवेदन करना सबसे समझदारी का फैसला है। सोलर पैनल पर किया गया निवेश महज 2 से 3 साल में बिजली बिल की बचत के रूप में वसूल हो जाता है, जिसके बाद अगले 20 से 25 सालों तक आपके घर को मुफ्त या बेहद सस्ती बिजली मिलती रहती है।

Tags:

Latest Posts