रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें संतरा

0be5cbe28343bdb3e6765884eaa0e514

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना जल्दी करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में बहुत उपयोगी है। आज हम आपको संतरे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण व्यक्ति कई वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ जाता है। इन सबसे खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको संतरे का सेवन करना चाहिए। संतरे में मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के अलावा यह फल आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों में म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह फल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद है।