इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए अपने आहार में शामिल करें संतरा!

इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण लोगों को जल्द ही मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में बहुत उपयोगी है। आज हम आपको संतरे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जैसा

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण व्यक्ति कई वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ जाता है। इन सब से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको संतरे का सेवन करना चाहिए। संतरे में मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी है।

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ यह फल आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह फल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है.