बगहा मे एक शिक्षक को मिली 20 साल की सख्त सजा, छात्रों के साथ दुष्कर्म के मामले मे हुए सख्त कार्यवाही

Post

बगहा: पश्चिम चंपारण के बगहा के भितहा थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को माननीय न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है।
यह फैसला उन मामलों में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है, जिनमें शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटनाएं होती हैं।

पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट सहित तमाम साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। परिवार और स्थानीय लोगों ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया है।

इस सजा ने स्पष्ट कर दिया है कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध पर किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी और कानून अपने कठोर रूप में सामने आएगा।

Tags:

--Advertisement--