किसानों के बीच किया गया उन्नत धान बीज का वितरण

खूंटी, 1 जुलाई (हि.स.)। खूंटी प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत सोमवार को किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख छोटा राय मुंडा, प्रखंड उप प्रमुख शांति देवी, पूर्व उप प्रमुख सह सेवानिवृत्त मेजर जितेंद्र कश्यप शामिल हुए।

प्रखंड कृषि प्राधिकारी खूंटी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरमन मुंडा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नम्रता कुमारी सहायक तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार मौजूद थे। जितेंद्र कश्यप ने किसानों से कहा कि अब बारिश का मौसम आ चुका है। यह उत्तम किस्म का बीज है, अच्छी तरह खेत तैयार कर बीज डालें तथा आधुनिक तकनीकी से खेती करें, ताकि उपज अधिक हो और किसानों को इसका भरपूर लाभ मिले।