IMD मौसम अपडेट: देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, उत्तराखंड में IMD का अलर्ट

Imd Weather Update 9 1024x683.jp

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को देहरादून के अधिकतम तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है. इससे पहले साल 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था.

प्रदेश में दिन के तापमान के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर दिख रहा है. रात के न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ, टिहरी और पौडी जिलों समेत देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ी जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.