एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते आज देशभर के कई राज्यों में मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर तक सक्रिय हैं, जिसके कारण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी मौसम बदल सकता है।
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भी मौसम बदल सकता है। 5 मार्च को गोवा-कोंकण और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति देखी जा सकती है। कई राज्यों में लू के कारण तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो पिछले 2 दिनों से माहौल खुशनुमा बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन आज से आसमान में बादल छा सकते हैं। अगले 2 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अगले 2 दिनों के मौसम के बारे में जानकारी दी है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन पहले बारिश हुई थी, जिसके बाद सुबह-शाम हल्की ठंडक के साथ मौसम सुहाना था, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। 6 मार्च से तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसके बाद अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
3 मार्च को अधिकतम तापमान 26.34 डिग्री सेल्सियस था।
दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहने का अनुमान है। आज, 3 मार्च को अधिकतम तापमान 26.34 डिग्री सेल्सियस था। दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस और 29.56 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा में आर्द्रता 16% है और हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूर्य प्रातः 6:44 बजे उदय होगा तथा सायं 6:22 बजे अस्त होगा।