इफ्तार पार्टी के लिए कुछ मीठा बनाने का मन हो तो बनाएं शाही टुकड़ा, जानें रेसिपी

रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और इस दौरान अक्सर घरों में इफ्तार का निमंत्रण आता है। इफ्तार के लिए घरों में कई तरह के खास व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप अपनी इफ्तार पार्टी के लिए कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप “शाही टुकड़ा” बना सकते हैं। रोटी से बना शाही टुकड़ा खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही बनाने में भी आसान है। इस डिश की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के बाद आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। वैसे तो शाही टुकड़ा बाजार में आसानी से मिल जाता है लेकिन इसे घर पर बनाने से ये बाहर से खरीदे गए शाही टुकड़े से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री:

सफेद ब्रेड – 2 स्लाइस

चीनी

सूखे मेवे मिल्कमेड इलायची

देशी घी

तरीका:

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और फिर उन्हें अपने मनपसंद आकार में काट लें। इन ब्रेड के टुकड़ों को घी में सुनहरा भूरा होने तक तल लें और फिर ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लें। एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। साथ ही चाशनी में इलायची पाउडर भी मिला दें। जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को चाशनी में डुबोकर एक बड़ी प्लेट में रख लें। आखिर में ब्रेड के टुकड़ों को कंडेंस्ड मिल्क और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। आपकी स्वादिष्ट शाही टुकड़ा सर्व करने के लिए तैयार है।