अगर आप भी खड़े होकर पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, वरना शरीर को घेर लेंगी ये बीमारियां, जानिए पानी पीने का सही तरीका

हम सब जानते हैं कि ‘जल है तो जीवन है’। मानव शरीर भी लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है। हम जीवित रहने के लिए पूरी तरह से पानी पर निर्भर हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। शरीर और शरीर का हर अंग सुचारु रूप से काम करता रहे, इसके लिए आपको हर दिन लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आप पानी पीने का सही तरीका जानते हैं?

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है तो हम आपको बता दें कि पानी पीने का एक सही तरीका होता है। जानकारी के अभाव में कई लोग खड़े होकर पानी पीने लगते हैं। आपको बता दें कि खड़े होकर पानी पीने से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि खड़े होकर पानी पीने से कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और पानी पीने का सही तरीका क्या है?

खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं:-

किडनी की समस्या : खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप किडनी के मरीज हैं तो खड़े होकर पानी न पियें।

गठिया की समस्या : गठिया के मरीजों को खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसा करने से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है।

फेफड़ों पर बुरा असर : खड़े होकर पानी पीने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। इससे फेफड़ों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

खराब पाचन : खड़े होकर पानी पीने से लोगों के पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट में जाता है, जिससे निचले हिस्से में चोट लगती है।

 

पानी पीने का सही तरीका क्या है?
आपको बता दें कि पानी हमेशा आराम से बैठकर पीना चाहिए। पानी एक साथ पीने की बजाय छोटे-छोटे घूंट में पीना चाहिए। धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।