सनातन धर्म के हमले से आहत विभिन्न दलों के नेता ज्वाइन कर रहे भाजपा : प्रकाश पाल

कानपुर,16 अप्रैल(हि.स.)। आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं के प्रभु राम एवं सनातन पर हमले से आहत होकर कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह बातें मंगलवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

सदस्यता समारोह का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ज्वाइनिंग कमेटी के सह संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष दीपू पांडे शिवराम सिंह अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले कानपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने समाजवादी नेता पूर्व विधायक वर्तमान में कांग्रेस के पीसीसी मेंबर गणेश दीक्षित, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सचान, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य मुलायम सिंह यादव के अति करीबी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक अंसवानी, नगर निगम में कर्मचारी नेता रहे मांन पांडे, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जगमोहन यादव, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री महेश शिरोमणि, सपा नेता सोनू शंखवार, अशोक सचान, बाबू सिंह सचान, प्रधान विमल सचान ने आज सैकड़ों साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता समारोह में प्रमुख रूप से रामशरण कटियार,दिनेश राय,रमाकांत त्रिपाठी,कौशल किशोर दीक्षित क्षेत्रीय मीडिया संपर्क प्रमुख अशोक मिश्रा,लज्जाराम यादव,शैलेंद्र त्रिपाठी,शिवम मिश्रा, अमित प्रजापति,संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।