विश्व हिंदू परिषद के संयोजन में निकली विशाल श्री राम शोभायात्रा

रायबरेली, 17 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रीरामजन्मोत्सव का कार्यक्रम उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया गया। इसी क्रम में रायबरेली नगर और लालगंज सहित कई स्थानों में शोभायात्रा निकाली गई और भण्डारों का आयोजन हुआ। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा लालगंज नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई हनुमान मंदिर में आरती पूजन प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई।

शोभायात्रा का प्रारम्भ रामलीला मैदान से हुआ, जहां प्रभु श्रीरामलला की झांकी के रूप में सुसज्जित शोभायमान चारों भाईयों का रोली चंदन टीका से पूजन करते हुए रामगोपाल त्रिपाठी, जिला संरक्षक रमाशंकर बाजपेई, जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने माल्यार्पण किया। शंखनाद घंटा घड़ियाल बजाते हुए और आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरण करके स्वागत किया गया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इस बार लोगों में शोभा यात्रा के प्रति गजब का उल्लास देखते ही बन रहा था।

शोभायात्रा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन जिला कार्याध्यक्ष रुपेश अवस्थी, जिला मंत्री नीरज बाजपेई, जिला सह मंत्री पंकज पांडे, दीपेंद्र रस्तोगी, बजरंग दल के जिला सह संयोजक समीर मिश्रा, विकास त्रिवेदी, नगर मंत्री आशू गुप्ता, सचिन रस्तोगी, अविनाश शर्मा, आदर्श बाजपेई आदि ने किया।

इस मौके पर विहिप के विभागीय सम्पर्क प्रमुख शिवकुमार अवस्थी, जिला प्रमुख सत्संग संजय मिश्रा, रामशरण अग्निहोत्री, आशीष तिवारी, अमन दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा,रोहित सोनी, मृत्युंजय बाजपेई अप्पू शर्मा, विकास मणि त्रिपाठी, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका रजनी शुक्ला श्वेता तिवारी, नंदिनी गुप्ता, सुमन वर्मा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या मधु शर्मा, सुशील शुक्ला, मनोज अवस्थी, राणा गुप्ता, इंद्रेश सिंह, निशांत पांडेय आदि के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भी भाग लिया। झांकियों में ऐंजल सिंह श्रीराम के रुप में, अपर्णा शुक्ला लक्ष्मण, अक्षय त्रिवेदी भरत, रुद्र सिंह शत्रुघ्न, सम्राट मिश्र हनुमान, रिचा रानी लक्ष्मीबाई, नंदिनी भारत माता और महिमा आदिशक्ति दुर्गा माता के रुप में शोभायमान रहीं। शोभा यात्रा के अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, कोतवाल शिव शंकर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राजेश यादव भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।