करोड़ों का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार सुख भोगने में व्यस्त : होशियार सिंह

धर्मशाला, 04 जुलाई (हि.स.)। देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करने की कोई गारंटी नहीं है और 15 माह में हजारों करोड़ का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है। जनता समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने सुक्खू सरकार को करोड़ों की धनराशि मुहैया करवाकर राज्य की जनता को आर्थिक सहायता प्रदान की थी, लेकिन सुक्खू सरकार केंद्र सरकार का धन्यवाद करने की बजाय आलोचना करने में ही लगी रही।

होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू सरकार जिस व्यवस्था परिवर्तन की बात करती आई है, उस व्यवस्था परिवर्तन में सुक्खू ने एक हजार सरकारी संस्थान को जो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता की सुविधाओं के लिए खोले थे, उन्हे बंद कर दिया।

उन्होंने कहा सुक्खू देहरा में कर कौन से विकास के वायदे व दावे कर रहे हैं। सुक्खू को आज देहरा इस लिए प्यारा लग रहा है क्योंकि उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर यहां से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने सुक्खू की पत्नी की हार के बाद यहां की जनता खुद देखेगी सुक्खू कहां गायब हो गए। मुख्यमंत्री जो आज विकास के वायदे यहां की जनता से कर रहे हैं चुनाव हारने के बाद में यहां नजर तक नही आएंगे।

होशियार सिहं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक से बढ़कर एक झूठ की गारंटियां देकर सत्ता प्राप्त की है और 15 माह का कार्यकाल बीत जाने पर भी हिमाचल की बहन-बेटियों को 1,500 रुपए नहीं मिल पाए हैं। सुक्खू सरकार ने न किसानों से गोबर खरीदा है और न ही किसानों का 100 रुपए किलो दूध बिका है।