Horoscope Today: कर्क, सिंह, मीन और मकर राशि के लिए आज का दिन रहेगा खुशहाल, जानें अन्य राशियों की स्थिति

Rashifal Aaj 2

आज का राशिफल: पंचांग के अनुसार आज सोमवार 15 जुलाई 2024 आषाढ़ शुक्ल की नवमी तिथि है. आज स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज सिद्ध और साध्य योग भी रहेगा। आज राहुकाल प्रातः 07:34 बजे से प्रातः 09:13 बजे तक है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा. ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। वृषभ राशि वाले आज किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आइए जानते हैं मेख से मीन राशि तक का राशिफल-

मेष राशि- 

आज का दिन आपके जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर नए ढंग से काम करेंगे। आप घर पर कोई धार्मिक समारोह आयोजित करने का निर्णय ले सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज सफलता मिलने की संभावना है। अपने जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को माफ करने से आपके रिश्ते में सुधार आएगा।

वृषभ राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। यदि आप किसी व्यापारिक यात्रा पर बाहर जा रहे हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, कार्य सफल होंगे। आपके जीवनसाथी को पदोन्नति का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का कारोबार करने वाले कारोबारियों को आज फायदा होगा. आपकी मेहनत और लगन को देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि

आज आपके दिन की शुरुआत नए उत्साह के साथ होने वाली है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ गुप्त विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करेंगे लेकिन आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको मजबूत बनाए रखेगा। लाइब्रेरियन की सैलरी बढ़ने की संभावना है. महिलाओं को बिजनेस शुरू करने में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मार्केट एनालिसिस करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कार सीखने का अभ्यास कर सकते हैं। आपका अच्छा स्वास्थ्य आपको काम करने में मदद करेगा। शत्रुओं से सावधान रहना अच्छा रहेगा। इस राशि की जो गृहिणियां नौकरी करना चाहती हैं, उनके पास अंशकालिक नौकरी के साथ अपना करियर शुरू करने का अच्छा अवसर है।

सिंह राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत ख़ुशी के साथ होगी। शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका रचनात्मक क्षेत्र मजबूत होगा। बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है, नए अनुबंध बड़ा लाभ देंगे। आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। त्योहार के अनुसार अपने घर को सजा सकते हैं, घर में समृद्धि और खुशहाली आएगी। घर पर कोई मित्र आपसे मिलने आएगा जिसके साथ आप अपने निजी मामलों पर चर्चा करेंगे।

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आएगा, जिससे आपको आर्थिक फायदा होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार शादी की बात कर सकता है। जितना हो सके अपने कौशल पर काम करें, भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। कार कलेक्शन में रुचि रखने वाले लोग बाजार में लॉन्च हुई नई कार खरीदेंगे।

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कामकाज में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, संतान की सफलता से आपको खुशी होगी और बच्चों में भी उत्साह रहेगा। आपका सामाजिक नेटवर्क मजबूत होगा। अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय भगवान की आराधना के लिए भी निकालें, आपका मन शांत रहेगा। महिलाएं आज घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगी।

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके जीवन में नए बदलाव लेकर आएगा। आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जाएंगे, जहां मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आपको आर्थिक सफलता मिलेगी। आप बाजार से कुछ नये उत्पाद खरीद सकते हैं। आपको तनाव से राहत मिलेगी. कार्य अच्छे तरीके से पूरे होंगे। आप कहीं रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको कुछ व्यस्त काम करने पड़ सकते हैं. काम को सरल बनाने के लिए आप नई तकनीक की मदद लेंगे। सेल्समैन को ग्राहक से अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर जाएंगे। लोगों को तुरंत परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चे डांस क्लासेज ज्वाइन कर सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा।

मकर राशि-

दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के विवाहित लोग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में आपको भारी आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रखेंगे। मूर्तिकला व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। लेखक कोई नई कहानी लिखने का निर्णय लेंगे जो लोगों को पसंद आएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। दोस्तों के साथ मॉल जाएंगे और साथ में शॉपिंग करेंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे उन्हें और अधिक सीखने में मदद मिलेगी। तनाव कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जाएँ। आप इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि आपकी बातों से किसी की भावना को ठेस न पहुंचे।

मीन राशि

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे और नए कार्य लक्ष्य बनेंगे। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्तरां में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। उन्हें पार्टी में बड़ा पद भी मिलेगा. इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज नौकरी मिलने की संभावना है। स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने से कार्य पूर्ण होंगे।