Horoscope Today :तीन राशियों के लोग रहें सावधान, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल: पंचांग के अनुसार आज गुरुवार 04 जुलाई 2024 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज मृगशीर्ष और आद्रा नक्षत्र रहेगा। गंड, वृद्धि और ध्रुव योग भी आज रहेंगे। 

आज राहुकाल का समय दोपहर 02:11 बजे से 03:52 बजे तक है। चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। तुला राशि वाले आज आलस्य त्यागकर अपना काम पूरा करेंगे। वृश्चिक राशि वालों का दिन फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं मेख से मीन राशि तक का राशिफल-

मेष राशि (Aries): 

आज का दिन बहुत फलदायी रहने वाला है। आपको नई नौकरी मिल सकती है, जिससे आप खुश रहेंगे। आप कोई नया वाहन भी ला सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus):

आप अपनी दिनचर्या में आए बदलाव का भरपूर लाभ उठाएंगे और आलस्य त्यागकर अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अगर आपके पिता को पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप उनके लिए डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini):
आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ पैसे उधार भी ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप किसी से मदद मांगेंगे तो आपको मदद आसानी से मिल जाएगी।

कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे और अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को पूरा करने में भी सफल होंगे। अगर आपको अपने बच्चे के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेना है तो बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी से इस बारे में चर्चा करें, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo):
आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। विदेश में पढ़ रहे छात्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज वेतन में वृद्धि जैसी सूचना मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है।

कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन परेशानियों से मुक्ति पाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। आज किसी बिजनेस में निवेश करने से पहले आपको अपने पार्टनर से बात करने की जरूरत है। आज किसी से बेवजह बहस न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई परेशानी है तो उससे भी आपको राहत मिलेगी।

तुला राशि (Libra): 

धार्मिक यात्राओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने भविष्य को लेकर किसी समस्या की आशंका हो सकती है, इसलिए अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उसे लेकर लापरवाही न बरतें। आप अपनी बुद्धिमता और समझदारी से निर्णय लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर देंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ मांग सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): 
आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। विदेश में पढ़ रहे छात्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज वेतन वृद्धि जैसी सूचना सुनने को मिल सकती है। लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius): 
आज का दिन मिश्रित फलदायक है। क्योंकि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ ऐसे पल बिताएंगे, जिसमें वह अपने दिल की कोई इच्छा अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। आज आपकी संतान अच्छे कार्य करके आपका और आपके परिवार का नाम रोशन करेगी, जिससे आपको खुशी होगी। आज आप किसी नये बिजनेस की योजना बनाने के लिए अपने पिता से बात कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn): 

आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा। पैसों के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचना चाहिए, नहीं तो वह अपनी मीठी बातों से आपको धोखा दे सकता है। कार्यस्थल पर आपको कुछ जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिन्हें आपको अपनी निगरानी में पूरा करना होगा, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी।

कुम्भ दैनिक राशि:

आज का दिन मिला-जुला है क्योंकि आज वह अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसमें वह अपने दिल की कोई इच्छा अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन शुभ रहने वाला है, व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और साझेदारी में चल रहे व्यापार में आज आप जल्दबाजी में निर्णय लेकर गलती करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनकी मन की इच्छा आज पूरी होगी। माता-पिता आज आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।