देवरिया : कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : शशांक मणि

देवरिया, 18 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी तथा लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश शाही ने पार्टी के वालंटियर और मंडल अध्यक्षों के साथ पुरवा स्थित कार्यालय पर आज बैठक की। शशांक मणि ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमें चुनाव लड़ना है। आप लोग मनोयोग से लग कर मोदी जी के सपने को साकार करें। मैं आपके बीच आया हूं, मुझे आपकी सेवा का अवसर मिला है। मैं प्रयास करूंगा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश शाही ने कहा कि आने वाले दिनों में लोकसभा का जो चुनाव है वह देश की दिशा तय करेगा। हम सभी को अपना सम्पूर्ण ध्यान इस पर देना होगा। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं। हमारे लिए पांचों साल चुनाव की तैयारी रहती है। विपक्ष के लोग चुनाव के समय क्षेत्र में आते हैं। हमारे कार्यकर्ता हर सुख-दु:ख में जनता के साथ खड़े रहते हैं।

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को औरा चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह 11 बजे पार्टी की आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय होंगे। बैठक में जिले के पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी गण, समस्त जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उग्रसेन राव, प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, जितेंद्र सिंह, नागेशपति तिवारी आदि उपस्थित रहे।