गर्मियों के आते ही मक्खियों का आतंक घर के आंगन और किचन में बढ़ जाता है। ये ना सिर्फ बैठने-दिखने में परेशान करती हैं, बल्कि खाने-पीने की चीजों को दूषित कर कई बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। अगर आप भी घर में मक्खियों से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय आजमाने में बेहद सरल हैं और तेजी से असर भी दिखाते हैं। आइए जानते हैं मक्खियों को दूर रखने के लिए बेहतरीन घरेलू टिप्स।
1. तेजपत्ते का धुआं – मक्खियों का नैचुरल रिपेलेंट
तेजपत्ता, कपूर और सरसों का तेल मक्खियों और अन्य कीटों को भगाने में काफी कारगर होता है।
क्या करें?
- एक मिट्टी का दीपक या बड़ा कटोरा लें।
- इसमें 5 तेजपत्ते, 5 कपूर और 2 चम्मच सरसों या नीम का तेल डालें।
- इसे जलाकर रसोई या आंगन के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दें, ताकि धुआं पूरे कमरे में फैल जाए।
- तेजपत्ते की तीखी खुशबू मक्खियों को दूर भगाने में मदद करती है।
चर्चा में ऋतिक रोशन के बेटे, किसी ने हॉलीवुड स्टार से की तुलना तो किसी ने कहा अगला ‘ग्रीक गॉड’
2. बेकिंग सोडा और नींबू – किचन को साफ और मक्खी मुक्त बनाए
मक्खियां नमी और गंदगी वाली जगहों पर ज्यादा आती हैं। इसलिए किचन और डस्टबिन की सफाई बेहद जरूरी है।
क्या करें?
- बेकिंग सोडा को रसोई की सिंक, काउंटर और डस्टबिन के पास छिड़क दें।
- अब इसके ऊपर नींबू का रस डालें, जिससे हल्की झाग बनेगी।
- यह मिश्रण न सिर्फ मक्खियों को भगाने में मदद करेगा, बल्कि बैक्टीरिया का भी सफाया करेगा।
3. लहसुन स्प्रे – मक्खियों को दूर भगाने का नेचुरल तरीका
लहसुन की गंध मक्खियों को दूर रखने में बेहद प्रभावी होती है। आप इसे एक नैचुरल स्प्रे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे बनाएं और लगाएं?
- 3 लहसुन की कलियां और 1 काली मिर्च लें और इन्हें पीस लें।
- इस मिश्रण को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- अब इस स्प्रे को किचन की खिड़कियों, दरवाजों और कोनों में छिड़कें।
- लहसुन की तीखी गंध मक्खियों को दूर रखने में मदद करेगी।