गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो रविवार को

Amit Shah 146

सीकर, 28 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह रविवार को सीकर आएंगे। यहां अपरान्ह तीन बजे शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो करेंगे। यह जानकारी भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई।

प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया रोड शो कल्याणजी के मंदिर से प्रारंभ होगा जो दूजोद गेट, घंटाघर, जाट बाजार, फागलवा पेट्रोल होते हुए तापडिय़ा बगीची तक जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान जिले की सभी आठों विधानसभाओं के कार्यकर्ता, पार्टी के सभी मोर्चे, सभी समाज के संगठन, व्यापारिक संगठन सहित काफी संख्या में लोग गृहमंत्री शाह का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि रोड शो के मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। रोड शो में ऊंट, घोड़े, रथ, बैंड आदि नाचते गाते साथ रहेंगे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। रोड शो में अमित शाह रथ से ही लोगों को संबोधित करते भी चलेंगे।

पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक औंकार सिंह लखावत,लोकसभा प्रभारी व मंत्री गौतम दक उपस्थित थे।