हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन की गर्लफ्रेंड सूकी वॉटरहाउस ने पहली बार दिया बेटे को जन्म!

26 03 2024 Robert 9347566

नई दिल्ली: हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ट्वाइलाइट से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन को किसी अलग पहचान की जरूरत नहीं है। रॉबर्ट लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड सूकी वॉटरहाउस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

वह पिछले काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब खबर आ रही है कि सूकी वॉटरहाउस मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में रॉबर्ट को एक नवजात बच्चे के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमते देखा गया, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रॉबर्ट पैटिनसन पिता बन गए

रॉबर्ट पैटिंसन लंबे समय से इंग्लिश सिंगर और एक्ट्रेस सूकी वॉटरहाउस को डेट कर रहे हैं। दोनों कई मौकों पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुके हैं। सुकी की प्रेग्नेंसी के चलते रॉबर्ट पिछले दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। लेकिन अब सुर्खियां हॉलीवुड एक्टर के पहली बार पिता बनने को लेकर हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकी वॉटरहाउस ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। हालाँकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा नहीं की है। इस समय इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन और सूकी वॉटरहाउस अपने नवजात बच्चे के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस बीच पति-पत्नी बच्चे की ट्रॉली के साथ नजर आए, जिसके कारण उनके बच्चे का चेहरा नजर नहीं आया. इन तस्वीरों के जरिए ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है कि रॉबर्ट और सूकी माता-पिता बन गए हैं।

रॉबर्ट को बैटमैन 2 में देखा जा सकता है

रॉबर्ट पैटिनसन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक अभिनेता के रूप में, वह हैरी पॉटर और बैटमैन में दिखाई दिए हैं। हर कोई लंबे समय से रॉबर्ट की बैटमैन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, खबरें हैं कि उनकी फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आ सकती है।