होली 2024: रंगों से होली खेलने से पहले करें ये काम, कम नहीं होगी चेहरे की चमक.

D02b5e6443e09e65fc808663b2d335e5

रंगों का त्योहार होली रविवार और सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाते समय रंग लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। लोग इस दौरान केमिकल से बने रंगों का भी इस्तेमाल करते हैं। इससे लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने पर रंगों का त्वचा पर ज्यादा असर नहीं होगा। रंगों से होली खेलने से पहले आपको अपनी त्वचा पर तेल लगाना चाहिए। होली के हानिकारक रंग त्वचा में गहराई तक प्रवेश कर जाते हैं और रैशेज और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं। इनसे बचने के लिए अपनी त्वचा पर तेल लगाएं।

ऐसा करने से तेल त्वचा और रंगों के बीच एक अवरोध पैदा करता है। इस कारण होली के रंग त्वचा में प्रवेश नहीं कर पाते। इस उपाय को करने के लिए आपको नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।