हिसार : प्रदीप कंबोज सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

हिसार, 8 जुलाई (हि.स.)। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने पीएलए निवासी प्रदीप कंबोज को सर्वजन समाज पार्टी का युवा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें निर्देश दिए कि वे दी हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक के पीडि़त खाताधारकों और हरियाणा के युवा वर्ग को पार्टी की गतिविधियां व उसकी नीतियों के बारे में जानकारी दे।
नंदकिशोर चावला ने बताया कि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के चलते सबसे ज्यादा नुकसान युवा वर्ग को हो रहा है। पेपर लीक के कारण युवा पीढ़ी पिछड़ रही है।

इसे रोकने के लिए युवाओं में संपर्क अभियान शुरू किया जाए ताकि युवाओं को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकत्रित किया जा सके। इसी तरह 24 करोड़ रुपए का जो घोटाला सहकारिता विभाग हरियाणा के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ठगी की गई है उसकी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही प्रदीप कंबोज को हरियाणा युवा वर्ग की कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी दिया गया।