हिसार : सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षकों का सम्मान कर महिलाओं को किया जागरूक

हिसार, 23 अप्रैल (हि.स.)। महिला एवं यूथ उत्पीड़न निर्माण मंच के तत्वावधान में हमारा प्रयास-मंदबुद्धि अनाथ महिला आश्रम अर्बन एस्टेट में मंगलवार को ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण 2023-24’ कोच सम्मान समारोह कार्यक्रम किया किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड 14 जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा शामिल हुए। रविता स्याहड़वा व सुनीता तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस कोचों को संस्था के सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आश्रम संचालक रविता ने महिला एवं यूथ उत्पीड़न निवारण मंच संस्था के उद्देश्यों और कार्यों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, अपनी आत्मरक्षा करना व अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सेल्फ डिफेंस के कोचों ने आत्मरक्षा के गुर बताए। मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने आह्वान किया कि अगर किसी भी घर में जन्मदिन या कोई अन्य प्रोग्राम होता है तो हमारा प्रयास-मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम में आकर मनाएं।

सीनियर एसडीओ सूरजमल ने कहा कि महिलाओं को भी समान अधिकार दिए जाने चाहिएं एवं महिलाओं को अपने अधिकार की लड़नी चाहिए। कार्यक्रम में मंजू सहाड़वा ने सभी कोचों व अतिथियों का धन्यवाद किया। आयोजन में बनवारी लाल बागड़ी, अनिल बागड़ी, सुशील गौतम फ्रांसी, संतोष जोन जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, प्रिंसिपल पूजा यादव कलवास, मधु यादव, रमेश जुगलान, डॉ. दिनेश घुड़साल, संजीव भोजराज मदद एनजीआ, एनपी सिन्हा, विजय बिश्नोई, श्रीराम भगत शर्मा, रामकुमार पावरिया, सौरभ बागड़ी, प्रेम कुमार, अमन व अन्य उपस्थित थे।