हिसार: भाजपा ने लोकसभा टिकट वितरण में की पिछड़ा वर्ग ए की उपेक्षा : सुभाष वर्मा

Subhash Verma 366

हिसार, 29 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर पिछड़ा वर्ग ए की उपेक्षा का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उन्होंने जारी बयान में कहा कि अपने को पिछड़ा वर्ग की हितैषी बताने वाली भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 में से एक भी सीट इस वर्ग को नहीं दी और सरकार में शामिल इस वर्ग के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं।

कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के साथ खिलवाड़ कर रही है। पिछले दिनों भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनाकर बैकवर्ड को भ्रमिक करने का प्रयास किया लेकिन भाजपा की चाल को बैकवर्ड समाज के लोग समझ चुके हैं। समाज अच्छी तरह से जान चुका है कि भाजपा केवल वोट के लिए उन्हें इस्तेमाल कर रही है और इस समाज को कोई राजनीतिक भागीदारी नहीं दे रही। लोकसभा चुनाव में इस समाज को कोई स्थान नहीं दिया गया है।

सुभाष वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग ए व्यक्तियों को कांग्रेस पार्टी अगर टिकट देती है तो हरियाणा के समीकरण अलग ही होंगे। यदि कांग्रेस हरियाणा में पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति वर्गों को उचित सम्मान देते हुए टिकटें दें तो कांग्रेस हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीत सकती है।