Hera Pheri 3 Update : अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच लीगल जंग पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी ,बताया क्यों अटकी है फिल्म

Post

News India Live, Digital Desk: कल्ट कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म को लेकर पिछले साल मचे भारी बवाल और अक्षय कुमार द्वारा परेश रावल पर किए गए 25 करोड़ के कथित मुकदमे पर अब खुद 'बाबू भैया' ने अपनी राय रखी है। परेश रावल ने साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर चल रही कानूनी अड़चनें किसी 'कछुआ छाप अगरबत्ती' जैसी हैं, जो वक्त के साथ खत्म हो जाएंगी।

'हेरा फेरी 3' को लेकर मचे घमासान के बीच परेश रावल ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी और अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है।

अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच 'टेक्निकल' विवाद

'द लावरी शो' में बातचीत के दौरान परेश रावल ने खुलासा किया कि फिल्म में देरी का कारण वह खुद नहीं, बल्कि फिल्म के मुख्य सितारे अक्षय कुमार और निर्माताओं के बीच चल रहे टेक्निकल डिसअग्रीमेंट्स हैं।

परेश ने बताया कि जब तक अक्षय और मेकर्स के बीच के ये कागजी और तकनीकी मसले हल नहीं हो जाते, तब तक शूटिंग सुचारू रूप से शुरू होना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "जैसे ही उनके बीच का मैटर सॉल्व होगा, मैं तुरंत फिल्म साइन कर लूंगा।"

25 करोड़ का मुकदमा: 'कछुआ छाप अगरबत्ती' जैसा है मामला

पिछले साल मीडिया में खबरें आई थीं कि परेश रावल ने फिल्म बीच में छोड़ दी है, जिससे नाराज होकर अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है।

इस लीगल विवाद पर चुटकी लेते हुए परेश रावल ने कहा:"अक्षय कुमार द्वारा मुझ पर 25 करोड़ का मुकदमा करने के बीच जो कुछ भी हंगामा हुआ, वह सब ठीक है। यह सब तो कछुआ छाप अगरबत्ती जैसा है (यानी धुएं की तरह उड़ जाएगा)।"

परेश के इस बयान से साफ है कि ऑफ-स्क्रीन भले ही कितनी भी खींचतान क्यों न हो, लेकिन एक्टर्स के बीच आपसी तालमेल अब भी बना हुआ है।

"बिना बाबू भैया के हेरा फेरी होगी डिजास्टर"

परेश रावल ने अपने आइकोनिक किरदार 'बाबू राव गणपत राव आप्टे' की अहमियत पर जोर देते हुए मेकर्स को दोटूक चेतावनी भी दे दी। उन्होंने कहा:

विफलता का डर: "अगर वे लोग बिना बाबू राव के 'हेरा फेरी' बनाने की सोचेंगे, तो यह एक बड़ा डिजास्टर साबित होगा।"

फिल्म का भविष्य: उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिल्म 100 प्रतिशत बनेगी। बस मामला पेपर वर्क और एग्रीमेंट पर अटका है।

क्या है पूरा विवाद?

गौरतलब है कि 'हेरा फेरी 3' की घोषणा के बाद से ही कास्टिंग को लेकर विवाद चल रहा है। पहले कार्तिक आर्यन की एंट्री की खबरें आईं, फिर अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट पसंद न आने की बात कहकर फिल्म से दूरी बनाई। हालांकि, बाद में सुनील शेट्टी के हस्तक्षेप के बाद अक्षय वापस आए, लेकिन तब तक लीगल और फाइनेंशियल दिक्कतों ने फिल्म को घेर लिया था।