हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता को किया फोन

Mk 321

रांची, 23 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनकी पत्नी से बात की। हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया।

कल्पना ने लिखा कि एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल के साथ खड़ा है।