आरबीआई की नीति घोषणा से पहले बाजार में भारी गिरावट

आज यानी 5 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,103 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। यह 22,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में बढ़त रही।

इससे पहले कल यानी 4 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,501 और निफ्टी ने 22,619 का स्तर छुआ. कल एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3.15% की तेजी आई।

कैसी रही बाजार की शुरुआत?

बाजार में आज बीएसई सेंसेक्स 59.39 अंक ऊपर 74,287 पर खुला और एनएसई निफ्टी 28.25 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 22,486 पर बंद हुआ।

 कल बाजार ने अब तक का उच्चतम स्तर बनाया

इससे पहले कल यानी 4 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 74,501 के उच्चतम स्तर और निफ्टी 22,619 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ 74,227 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 80 अंकों की उछाल दर्ज की गई और यह 22,514 पर बंद हुआ।