हरियाणा में लू का अलर्ट, 3 जिले रेड जोन में: पंजाब-चंडीगढ़ में भी चेतावनी जारी

हरियाणा में भीषण गर्मी जारी है. मौसम विभाग ने 3 जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीट वेव का रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रेड-ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी.

हरियाणा में भीषण गर्मी की चेतावनी

हरियाणा में भीषण गर्मी की चेतावनी

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर शामिल हैं। इसके साथ ही येलो अलर्ट वाले जिलों में कैथल, करनाल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला शामिल हैं.

अगले 3 दिनों तक हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है . लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल में बारिश से गर्मी से राहत मिली है. आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.