चुनाव नतीजों के बीच यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आज का मौसम: उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चुनाव नतीजों की गहमागहमी के बीच आज उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान है. वहीं केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी मॉनसून की बारिश जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में मौसम

दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 4 जून को दिल्ली में बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है. इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है. 

आईएमडी ने कहा कि पूरे सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पूरे सप्ताह मौसम कैसा रहेगा?

लेख सामग्री छवि

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। 

देश में मौसम का मिजाज

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 2 दिनों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। वहीं, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ गया है.

इसके अलावा, दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट के साथ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम मध्य क्षेत्र पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उधर, गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।