राज्य में बढ़ी गर्मी, आज से दो दिन तक हवा और बारिश के आसार

लुधियाना : पैन जाब के कई जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, लुधियाना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पंजाब में सबसे अधिक था। जबकि पटियाला, बठिंडा, पठानकोट और चंडीगढ़ में 35 डिग्री, मोहाली और रोपड़ में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मोगा और जालंधर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कुछ जिलों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. जबकि 19 और 20 अप्रैल को पंजाब के अधिकांश जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.