हमारे शरीर में हर अंग का कार्य अलग-अलग होता है । जिसमें हृदय सबसे महत्वपूर्ण अंग है। हृदय दिन-रात धड़कता रहता है तथा शरीर के सभी भागों तक रक्त और ऑक्सीजन पहुंचाता है, और इसी कारण शरीर के सभी अंग ठीक से काम करते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ रखना सबसे जरूरी है। धमनियों में रुकावट आज सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है। यदि हृदय तक जाने वाली धमनियों में रुकावट हो तो उसे कोरोनरी धमनी रोग कहा जाता है। इस स्थिति में तत्काल उपचार आवश्यक है। यदि शरीर की धमनियां संकुचित होने लगती हैं, तो कुछ लक्षण उत्पन्न होते हैं। आज हम आपको नस ब्लॉकेज के 5 लक्षण बताते हैं। यदि आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत उपचार लें।
हृदय में रुकावट के लक्षण
1. डॉक्टरों के अनुसार, अगर आपको सीने में भारीपन महसूस हो और बार-बार उल्टी जैसा महसूस हो, तो यह पाचन तंत्र की समस्या या धमनी में रुकावट का लक्षण हो सकता है। यदि उल्टी और अपच जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
2. अगर पैरों में अचानक दर्द और सूजन हो तो इसे नजरअंदाज न करें। जब धमनियों में रुकावट शुरू होती है, तो शरीर के निचले अंगों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इससे घुटनों और पिंडलियों सहित निचले पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है।
3. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपको बिना कोई काम किए थकान या चक्कर महसूस होता है, तो यह धमनियों में रुकावट का लक्षण हो सकता है। जब धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं, तो हृदय को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे लगातार थकान महसूस होती है।
4. अगर थोड़ी दूर चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर भी आपकी सांस फूलने लगे तो यह धमनियों में रुकावट का लक्षण हो सकता है। ऐसा तब होता है जब शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। इसलिए आपको गहरी साँस लेनी होगी।
5. हृदय की धमनियों में रुकावट होने पर सीने में दर्द होता है। यह सबसे बड़ा और गंभीर लक्षण है। अगर इस लक्षण पर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर आपको सीने में दर्द हो रहा है तो डॉक्टर से जांच करवाएं।