हेल्थ टिप्स: भीषण गर्मी में दिल को रखना है स्वस्थ तो इन 10 बातों का रखें ध्यान

हेल्थ टिप्स फॉर हार्ट: देशभर में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। अगर इस दौरान सेहत का ध्यान न रखा जाए तो कमजोरी, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। गर्मी के दिनों में हृदय स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। हृदय पर विशेष ध्यान देना जरूरी है क्योंकि गर्मी में पसीना भी बढ़ जाता है। आइए आज हम आपको दिल की सेहत से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स बताते हैं। गर्मियों में दिल से जुड़ी इन 10 बातों का जरूर रखना चाहिए ख्याल 

दिल को स्वस्थ रखने के 10 टिप्स 

 

– गर्मी के दिनों में शरीर को पानी की जरूरत बढ़ जाती है। अगर आप दिन में सात से आठ गिलास पानी पीते हैं तो गर्मी के दिनों में महिलाओं को 11 गिलास और पुरुषों को 16 गिलास पानी पीना चाहिए। साथ ही गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने वाली चीजों का सेवन बढ़ा दें। 

– गर्मियों में भारी व्यायाम न करें बल्कि रोज सुबह हल्का व्यायाम करें। नियमित व्यायाम से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

– गर्मियों में शराब या कैफीनयुक्त उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसी चीजें शरीर में गर्मी पैदा करती हैं। 

 

– शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से प्राणायाम करना चाहिए। प्राणायाम से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। 

-अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो गर्मी के दिनों में अपनी डाइट में सलाद समेत अन्य चीजों का सेवन अधिक करें। गर्मी में ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें फाइबर अधिक हो। 

– गर्मी के दिनों में धूप से त्वचा को नुकसान पहुंचता है और दिल पर भी असर पड़ता है। इसलिए जितना हो सके धूप में निकलने से बचें। 

 

– कई लोग सारा दिन भागदौड़ करते हैं और आराम पर ध्यान नहीं देते, जिससे दिल पर असर पड़ता है। गर्मी के दिनों में काम के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान दें। 

– जब आप गर्मी में व्यायाम करें तो दिल की धड़कन पर ध्यान दें। ज्यादा व्यायाम करने से चक्कर आना, हृदय गति बढ़ना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए इन दिनों ज्यादा व्यायाम न करें। 

– गर्मी के दिनों में हमेशा ढीले और सूती कपड़े पहनें। यह शरीर को ठंडा रखता है। इसके अलावा दिन के समय धूप में निकलने से बचें। 

 

– गर्मी के दौरान हर रात पर्याप्त नींद लें। दिल की सेहत के लिए आराम बहुत जरूरी है। गर्मी में रात को हल्का खाना खाएं ताकि नींद में खलल न पड़े।