क्या रणवीर-दीपिका के रिश्ते में आ गई है दरार? प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच डिलीट की गईं शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में अब फैंस काफी हैरान हैं और उन्हें चिंता है कि क्या इस जोड़ी के रिश्ते में दरार आ गई है?

रणवीर सिंह ने इंस्टा से हटाई तस्वीरें

रणवीर सिंह ने जहां अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटा दी हैं, वहीं दीपिका पादुकोण के अकाउंट पर वो तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने न सिर्फ दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की हैं बल्कि साल 2023 से पहले के सभी पोस्ट भी अपनी प्रोफाइल से हटा दिए हैं.

यह जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार था

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण ने फरवरी में एक पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका भी इन दिनों अपना बेबीमून एन्जॉय कर रहे हैं।

कब हुई रणवीर-दीपिका की शादी?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।

इन फिल्मों में रणवीर-दीपिका ने साथ किया काम

‘रामलीला’ के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिसमें ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ शामिल हैं। अब ये जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ नजर आएगी.