मेघालय में गुवाहाटी-सिलचर मार्ग भारी भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हुआ

शिलांग, 16 जून (हि.स.)। मेघालय के लुमसुलुम में गुवाहाटी सिलचर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण गुवाहाटी-सिलचर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। रविवार को मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ से भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टान सड़क पर आ गये।

बारिश के बावजूद प्रशासन की ओर से सड़क को खाली कराने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शनिवार को भी इससे कुछ ही दूरी पर भूस्खलन दल हुआ था। हालांकि, शनिवार की शाम तक सड़क को खाली करा दिया गया था। एक बार फिर से हुए इस भूस्खलन के कारण सड़क बुरी तरह खराब हो गया है। सड़क के दोनों और भारी संख्या में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है। लगातार हो रही बारिश के कारण मेघालय में अन्य कई स्थानों पर भी भूस्खलन होने की सूचना है।