आईपीएल 2025 का नौवां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। अब तक इन दोनों टीमों के बीच पांच बार भिड़ंत हुई है, जिसमें तीन मैच गुजरात ने और दो मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं।
आज के मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। बता दें कि हार्दिक पांड्या पहले मैच में बैन के कारण नहीं खेल सके थे, इसलिए सीएसके के खिलाफ टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी।
GT vs MI: कौन किस पर भारी?
आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक जबरदस्त मुकाबले हुए हैं। फिलहाल, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात आगे चल रही है, लेकिन मुंबई के पास आज बराबरी का मौका है।
-
सबसे ज्यादा स्कोर: गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज है। 26 मई 2023 को GT ने 3 विकेट खोकर 233 रन बनाए थे।
-
सबसे कम स्कोर: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। 25 अप्रैल 2023 को MI ने 9 विकेट पर सिर्फ 152 रन बनाए थे।
GT vs MI: अब तक की सबसे बड़ी जीत
-
गुजरात टाइटंस: 26 मई 2023 को मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया था।
-
मुंबई इंडियंस: 6 मई 2022 को गुजरात टाइटंस को 5 रनों से मात दी थी।
शुभमन गिल और मोहित शर्मा के नाम रिकॉर्ड
-
सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी: शुभमन गिल के नाम दर्ज है। 26 मई 2023 को गिल ने 60 गेंदों में 129 रन बनाए थे।
-
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: मोहित शर्मा ने 2023 में 2.2 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर MI के 5 विकेट झटके थे।
आज के मैच में दोनों टीमों के पास हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सुधारने का मौका रहेगा। क्या मुंबई इंडियंस वापसी कर पाएगी या गुजरात अपनी बढ़त कायम रखेगी?