GPF Interest Rate: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने तय कर दी GPF की ब्याज दरें, यहां करें चेक

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है. वित्त मंत्रालय ने जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और दूसरे प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है. 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक GPF और दूसरे ऐसे ही फंड पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए सरकार ने GPF और इससे जुड़े दूसरे फंड पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

सरकार ने जुलाई-सितंबर 2024 के लिए जीपीएफ दरें तय कीं

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार, 3 जुलाई 2024 को इसकी घोषणा की गई है। जनरल प्रोविडेंट फंड जमा और इसी तरह के फंड पर 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने पिछली बार की तरह इस बार भी ब्याज दरें बरकरार रखी हैं। GPF पर PPF के बराबर ही ब्याज मिल रहा है। GPF की दर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के बराबर ही है। नीचे बताए गए सभी फंड पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

ये भी जीपीएफ जैसे अन्य भविष्य निधि हैं

1. सामान्य भविष्य निधि (केन्द्रीय सेवा)।

2. अंशदायी भविष्य निधि (भारत)।

3. अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि

4. राज्य रेलवे भविष्य निधि

5. सामान्य भविष्य निधि (रक्षा सेवा)

6. भारतीय आयुध विभाग भविष्य निधि

7. भारतीय आयुध विभाग कारखाना भविष्य निधि

8. भारतीय नौसेना डॉकयार्ड श्रमिक (भविष्य निधि)।

9. रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि।

10. सशस्त्र सेना कार्मिक भविष्य निधि।

सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) क्या है?

जनरल प्रोविडेंट फंड एक प्रकार का प्रोविडेंट फंड है जो केवल भारतीय सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। सरकार में हर कोई अपने वेतन का एक हिस्सा जनरल प्रोविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे अपनी अवधि के दौरान जमा किया गया पैसा और ब्याज मिलता है। वित्त मंत्रालय हर तिमाही में GPF ब्याज दर की समीक्षा करता है।