राज्यपाल ने उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति मुर्मू का किया स्वागत

ऋषिकेश, 23 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया जबकि राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रपति मुर्मू का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया।

आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मंत्री डॉ. अग्रवाल ने स्वागत कर उन्हें आगामी चार धाम यात्रा के लिए भी आमंत्रण दिया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।