प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर बीते तीन वर्षों में कुल 259 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह जानकारी सरकार ने राज्यसभा में साझा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह ब्योरा दिया गया।
तीन वर्षों में 38 विदेश यात्राएं
विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गरीटा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में 8 देशों, 2023 में 10 और 2024 में 16 देशों की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने 34 विभिन्न देशों की यात्रा की, जिनमें कुछ देशों की यात्राएं एक से अधिक बार की गईं।
प्रधानमंत्री की प्रमुख विदेश यात्राएं:
2022 में यात्रा किए गए देश
- मई: जर्मनी, डेनमार्क, फ्रांस, नेपाल, जापान
- जून: यूएई, जर्मनी
- सितंबर: जापान, उज्बेकिस्तान
- नवंबर: इंडोनेशिया
2023 में यात्रा किए गए देश
- मई: पपुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान
- जून: अमेरिका, मिस्र
- जुलाई: फ्रांस, यूएई
- अगस्त: दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस
- सितंबर: इंडोनेशिया
- नवंबर-दिसंबर: यूएई
2024 में यात्रा किए गए देश
- फरवरी: यूएई, कतर
- मार्च: भूटान
- जून: इटली
- जुलाई: ऑस्ट्रिया, रूस
- अगस्त: पोलैंड, यूक्रेन
- सितंबर: ब्रूनेई, अमेरिका, सिंगापुर
- अक्टूबर: लाओस, रूस
- नवंबर: नाइजीरिया, ब्राजील, गुयाना
- दिसंबर: कुवैत
विदेश यात्राओं पर खर्च का ब्योरा
सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के दौरान खर्च पांच प्रमुख श्रेणियों में हुआ— रहने, वेन्यू चार्ज, सुरक्षा, ट्रांसपोर्टेशन और अन्य व्यवस्थाओं पर।
वर्ष 2022 में खर्च:
- जर्मनी: ₹9.44 करोड़ और ₹14.47 करोड़
- डेनमार्क: ₹5.47 करोड़
- फ्रांस: ₹1.95 करोड़
- नेपाल: ₹80 लाख
- जापान: ₹8.68 करोड़ और ₹7.08 करोड़
- यूएई: ₹1.64 करोड़
- उज्बेकिस्तान: ₹1.57 करोड़
- इंडोनेशिया: ₹4.69 करोड़
वर्ष 2023 में खर्च:
- पपुआ न्यू गिनी: ₹8.58 करोड़
- ऑस्ट्रेलिया: ₹6.06 करोड़
- जापान: ₹17.19 करोड़
- अमेरिका: ₹22.89 करोड़
- मिस्र: ₹2.69 करोड़
- फ्रांस: ₹13.74 करोड़
- यूएई: ₹1.45 करोड़
- दक्षिण अफ्रीका: ₹6.11 करोड़
- ग्रीस: ₹6.97 करोड़
- इंडोनेशिया: ₹3.62 करोड़
- यूएई (नवंबर-दिसंबर): ₹4.28 करोड़
वर्ष 2024 में खर्च:
- यूएई: ₹5.31 करोड़
- कतर: ₹3.14 करोड़
- भूटान: ₹4.50 करोड़
- इटली: ₹14.36 करोड़
- ऑस्ट्रिया: ₹4.35 करोड़
- रूस: ₹5.34 करोड़ और ₹10.74 करोड़
- पोलैंड: ₹10.10 करोड़
- यूक्रेन: ₹2.52 करोड़
- ब्रूनेई: ₹5.02 करोड़
- अमेरिका: ₹15.33 करोड़
- सिंगापुर: ₹7.75 करोड़
- लाओस: ₹3.00 करोड़
- नाइजीरिया: ₹4.46 करोड़
- ब्राजील: ₹5.51 करोड़
- गुयाना: ₹5.45 करोड़
- कुवैत: ₹2.54 करोड़
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं का खर्च
सरकार ने 2014 से पहले की विदेश यात्राओं का ब्योरा भी साझा किया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कुछ प्रमुख यात्राओं का खर्च निम्नलिखित रहा:
- 2011 में अमेरिका यात्रा: ₹10.74 करोड़
- 2013 में रूस यात्रा: ₹9.95 करोड़
- 2011 में फ्रांस यात्रा: ₹8.33 करोड़
- 2013 में जर्मनी यात्रा: ₹6.02 करोड़