सरकारी डॉक्टरों ने रखी दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल

D18a82b72d44f09a8ec927a02076c3b7

यमुनानगर, 15 जुलाई (हि.स.)। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर साेमवार काे दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल रखी और सरकार से अपनी मांगों को लेकर जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान सभी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहीं।

सोमवार को नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी मांग काे लेकर दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल की। डॉक्टर विपिन गोंडवाल ने बताया कि हमारी मांगें पिछले ढाई साल से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से लगातार सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं । इसी बात को लेकर आज डॉक्टरों ने दो घंटे की सांकेतिक पेनडाउन हड़ताल रखी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द हमारी मुख्य मांगों को पूरा करें, अन्यथा 25 जुलाई से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांगें हैं कि डॉक्टरों की भर्ती को लेकर सिविल सर्विस रूल में बदलाव किया जाए और सर्विस की बाउंड राशि को घटाया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारे भत्ते व अन्य मांगों को लेकर कई केस मुख्यालय में लंबित पड़े हैं, जिनको लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी इन मांगों पर आश्वासन देने की बजाय इन्हें पूरा करें अन्यथा आने वाले समय में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी इस मौके पर बड़ी संख्या में डॉक्टर माैजूद थे।